
Home मुख्य शांति व्यवस्था बनाये रखने केलिए कमांडेंट सीसी झा के नेतृत्व में दरभंगा पहुँची RAF की टीम। Voice of Darbhanga
शांति व्यवस्था बनाये रखने केलिए कमांडेंट सीसी झा के नेतृत्व में दरभंगा पहुँची RAF की टीम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में पर्व त्यौहार को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने केलिए आज रैपिड एक्शन फोर्स की एक कम्पनी कमांडेंट सीसी झा के नेतृत्व जमशेदपुर से दरभंगा पहुँच गयी। बहेरी के हावीडीह में हुए गोलीकांड के बाद उतपन्न तनाव के मद्देनजर चार दिनों केलिए यह टीम दरभंगा पहुँची है। स्थानीय एमएल एकेडमी में ठहरी टीम के साथ हावीडीह केलिए निकलते समय कमांडेंट श्री झा ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा से वार्ता करते हुए बताया कि चार दिनो तक विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च लगातार किया जाएगा ताकि लोगों में विश्वास जगे और लोग शांति पूर्वक खुद को निश्चिंत रख सकें। उन्होंने अपनी टीम पर पूरा भरोसा जताया कि टीम पूरी तत्परता से विधि व्यवस्था बनाये रखने में सफल होगी। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय सार्जेंट मेजर अशोक कुमार भी उपस्थित थे।

