
उत्पाद विभाग ने कड़े सुरक्षा के बीच रोड रोलर चलाकर दो करोड़ के शराब को किया नष्ट। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा उत्पाद विभाग ने आज प्रबंधक निर्देशक BSBCI पटना के निर्देश पर 31 मार्च 2016 को बिहार में शराब बंदी के बाद लायसेंसी दुकानदार द्वारा वापस किये गए शराब को नष्ट करने का निर्देश दिया था , जिस आलोक में दरभंगा के उत्पाद अधीक्षक ने आज दरभंगा डिपो पर कड़े सुरक्षा के बीच शराब और बियर को रोड रोलर चलाकर नष्ट किया है। दरसल बिहार में शराब बंदी के बाद जिनते भी लाइसेंसी शराब की दुकानदार थे उन सभी को निर्देशित किया गया था की उनके पास जितने भी शराब की बोतले बची है तय सीमा के अंदर डिपो पर जमा कर दे नहीं तो उनपे क़ानूनी करवाई होगी। जिसके बाद सभी दुकानदारों ने अपने बचे स्टॉक को जमा कर अपनी राशि वापस ले ली। इसके एक साल के बाद दरभंगा उत्पाद विभाग को बचे स्टॉक को नस्ट करने का निर्देश मिला। डिपो पर शराब को नष्ट करा रहे दरभंगा उत्पाद विभाग के अधीक्षक गणेश प्रसाद ने मिडिया से बात करते हुए कहा की बंदी के बाद 2561 शराब की कार्टून तथा 370 कार्टून बियर वापस हुई। जिसकी सरकारी मूल्य 74 लाख 44 हजार रुपया है। अगर इसमें कर को जोड़ दिया जाये तो जितनी शराब को नष्ट की गयी है उसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपया है।

