Home मुख्य शुक्रवार को आहूत दरभंगा बंद के सर्मथन में विहिप और भाजपा का मशाल जुलुस। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 11, 2017

शुक्रवार को आहूत दरभंगा बंद के सर्मथन में विहिप और भाजपा का मशाल जुलुस। Voice of Darbhanga

IMG_20170511_235248

दरभंगा : हावीडीह गोलीकांड के विरोध में 12 मई को प्रस्तावित दरभंगा बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा और विश्व हिंदु परिषद की ओर से आज शाम मशाल जुलुस निकाला गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई. भारतीय जनता पार्टी के नगर इकाई की ओर से दरभंगा क्षेत्र में जबकि विश्व हिंदु परिषद की ओर से लहेरियासराय क्षेत्र मशाल जुलुस निकाला गया. जुलुस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुरारी मोहन झा ने कहा कि बंद का आह्वान हावीभौआर और हावीडीह गांव की घटना को लेकर किया गया है. मशाल जुलुस में जितेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष हरी सहनी पूर्व विधायक अशोक यादव, पिन्टु भंडारी, राजीव प्रताप मधुकर, अविनाश कुमार, मणिकांत ठाकुर, सूरज मिश्रा, मनोज कुमार झा पप्पू, दिलीप झा, आदित्य नारायण मन्ना, मुरारी मोहन झा,ज्वलाचंद्र चौधरी, संतोष पासवान, राजेश रंजन, अमरनाथ मिश्रा, अशोक नायक, अमलेश झा, ज्योतिकृष्ण झा, अमित झा, संजीव कुमार, मुकुन्द चौधरी आदि शामिल थे.

वहीँ पुलिस प्रशासन हाय हाय,  नीतीश कुमार हाय हाय, बन्द बन्द बन्द कल दरभंगा जिलाबन्द आदि नारे लगाते हुए सैकड़ो की संख्या में भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओ ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में दरभंगा बन्द को सफल बनाने केलिए बेनीपुर में आशापुर से भरता चौक तक मशाल जुलुश निकाला।

Share

Leave a Reply