
चुनाव एवं त्योहार को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर निगम चुनाव एवं शब-ए-बरात पर्व के मद्देनजर गुरूवार को शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस एवं रैपिड एक्शन फ़ोर्स द्वारा संयुक्त रूप से निकला यह मार्च लहेरियासराय थाना से निकलकर लोहिया चौक, उर्दू बाज़ार सहित कई सड़कों से निकलकर वापस लहेरियासराय पहुंचा। इस मार्च में रैफ के कमांडेंट सीसी झा, एएसपी दिलनवाज अहमद सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष शामिल थे। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाये रखना है।

