
शहरी क्षेत्र में बन्द से सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हावीडीह गोलीकांड व हावीभौआर की घटना के विरोध में शुक्रवार को भाजपा, बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित दरभंगा बंद का मिलाजुला असर रहा। शबे बारात की छुट्टी होने के कारण सरकारी कार्यालय स्वतः बन्द थे। अधिकतर निजी प्रतिष्ठान भी खुले ही रहे। बन्द का असर यातायात व्यवस्था पर देखने को जरूर मिला। पर दिन के 12 बजते बजते सभी जगहों से शहर में जाम खत्म करवा दिया गया। भाजपा, बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सड़कों पर उतर गए। कुछ देर केलिए दुकानें बंद करवाई गईं। दरभंगा एसएसपी और बेनीपुर डीएसपी को बर्खास्त करो, तुष्टीकरण नीति के तहत हिन्दुओं पर हमला बंद करो, महादलित की हत्यारे को फांसी दो। पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दो, मृत पीड़ित परिवार को 25 लाख एवं घायल को पांच लाख रुपए का मुआवजा दो के नारों के साथ जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, पूर्व विधायक डॉ. अशोक यादव एवं विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संजीव कुमार के नेतृत्व में लहेरियासराय चट्टी गुमती पर इंटरसिटी ट्रेन को रोक दिया गया। जिसके कारण रेल यातायात ठप हो गया। इसके बाद लहेरियासराय टावर चौक, बेता चौक, दोनार चौक, नाका 5, नाका 6, कर्पूरी चौक, लोहिया चौक को जाम कर दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा नेत्री धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेता चौक् पर उतरकर रास्ता ब्लाक कर दिया वहीँ भाजपा नेत्री अंजनी निषाद के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौक को जाम कर दिया। इलाहाबाद बैंक की शाखा को भी बंद करा दिया गया। बाकरगंज गुदरी बाजार सहित पूरे लहेरियासराय का बाजार बंद रहा। लहेरियासराय टावर चौक पर प्रेस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुरारी मोहन झा ने कहा कि पूरे मिथिलांचल में लगातार सांप्रदायिक की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लगातार ऐसे तत्वों को खुला संरक्षण दे रही है। पूर्व विधायक डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि क्या नीतीश सरकार हिन्दुओं पर बर्बरतापूर्ण अत्याचार करने का फरमान जारी कर दिया है। दरभंगा पुलिस प्रशासन के संरक्षण में तुष्टीकरण नीति के तहत हिन्दुओं पर हमला करवाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि हावीडीह घटना की उच्च स्तरीय जांच हो। तुष्टीकरण की नीति बंद हो अन्यथा भाजपा इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी। लहेरियासराय थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, पूर्व विधायक डॉ. अशोक यादव, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संजीव कुमार, पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव, विधान पार्षद सुनील सिंह, लोजपा के प्रदेश महासचिव आरके चौधरी, आरएसएस विभाग के कार्यवाहक दिलीप झा, बजरंग दल संयोजक राजीव प्रकाश मधुकर, विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक पिंटू भंडारी, अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, मनोज कुमार झा पप्पू, अशोक नायक, अमलेश झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, ज्वाला चंद्र चौधरी, ज्योति कृष्ण झा लवली, संतोष पोद्दार, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश साह, मुरारी मोहन झा, मिथिला राज्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंगनाथ ठाकुर, गणेश मिश्रा, अभय झा, अरुण सिंह, बीरू पासवान, अमित झा, संतोष पासवान, विकास चौधरी, रमाशंकर ठाकुर, मनीष जायसवाल, मुकुंद चौधरी, जितेंद्र झा, शिवशंकर झा, संतोष पोद्दार, ई. कामेश्वर झा, भोला झा, रतन साह, संजीव गुप्ता, राजेश रंजन, सुमित राय, बादल सिंह, पंकज सिंह, धर्म चौधरी, शंकर चौधरी, पंकज झा, आशुतोष झा, सुमन सिंह, राजू पासवान, शंभू सिंह, धर्मेंद्र मिश्र सहित 113 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तार हुई। कादिराबाद में भाजपा नेता सुजीत मलिक की अगुवाई में बंद कराया गया।

