
मनीगाछी में दिखा बन्द का जबरदस्त असर। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बेनीपुर प्रखंड के हाबीभौआर व बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह गांव में हुई दु:खद घटना के विरोध में शुक्रवार को भाजपा की ओर से आयोजित दरभंगा बंद को सफल बनाते हुए पार्टी दभंगा ग्रामीण विधानसभा के मनीगाछी क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सकरी – धरौड़ा मुख्य मार्ग को सकरी महावीरजी मंदिर चौक पर जाम कर यातायात बाधित कर दिया। बंद समर्थकों ने कटिहार- जयनगर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन को सकरी जंक्शन के पास रोके रखा। सरकार एवं पुलिस प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की। जाम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पूर्वी अजय राम एवं पश्चिमी अंजनी कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया । सड़क जाम कर रहे लोगों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ठाकुर, रंजीत साहु, परेश मिश्र, चंदन झा, राधावल्लभ झा, घनश्याम झा, विनय कुमार झा, रजनीश झा, यशोदा देवी आदि शामिल थे। सड़क जाम दिन के 8 बजे शुरू हुआ जो 11 बजे तक चला। इस बीच जाम स्थल पर दोनों तरफ दर्जनों वाहनों की कतार लग गई।यात्री गर्मी से गाड़ी में परेशान दिखे। 12 बजे करीब सड़क जाम समाप्त कर लोगों ने सकरी जंक्शन पर कटिहार – जयनगर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा ।जाम के दौरान लोगों ने सरकार एवं प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा तथा दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की ।

