Home मुख्य महागठबन्धन के नेताओ ने भाजपा को तुष्टिकरण की राजनीति बन्द करने केलिए चेताया। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 12, 2017

महागठबन्धन के नेताओ ने भाजपा को तुष्टिकरण की राजनीति बन्द करने केलिए चेताया। Voice of Darbhanga

IMG_20170513_073725

दरभंगा: भाजपा समाज में जहर घोलने और समाज को बांटने की राजनीति करती है और यह राजनीति अब जनता को समझ में आ चुकी है। पहले हाबीभौआर और अब  हावीडीह गांव की घटना को लेकर विश्वहिन्दू परिषद् व बीजेपी के नेता दिखावा कर रही है।कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो.असलम ने उपरोक्त आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वाले इस तरह की घटनाओं का लाभ उठाकर तुष्टिकरण की राजनीति करने से नहीं चुकते है। इनकी मंशा सिर्फ नितीश सरकार को बदनाम करने की रहती है।  दरभंगा के लोग इनकी मंशा को कभी पूरा नहीं होने देंगे। इनके द्वारा आज दरभंगा बंद पूरी तरह से विफल हो गया है। दरभंगा जिला काँग्रेस ने पहले ही इस घटना की निंदा करते हुए महादलित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के ख़िलाफ़ उच्च स्तरीय जाँच कर कड़ी से कड़ी सजा देने की माँग सरकार से कर चुकी है।तथा मृतक के परिवार को दस लाख का मुआवज़ा  जल्द से जल्द दिलाने की माँग कर चुकी है। साथ ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले भाजपा नेताओं पर भी कड़ी कारवाई होनी चाहिए।

वहीँ दरभंगा के राजद प्रवक्ता मोहम्द राशिद जमाल ने भी प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि विश्व हिन्दू एवं बीजेपी के द्वारा हाबीडीह कांड को लेकर दरभंगा बंद को दरभंगा की अमन पसंद जनता ने नकार दिया। बीजेपी माहौल शान्त करने के बजाय माहौल बिगाड़ना चाहती है। बीजेपी ही तुष्टिकरण की राजनीति करती है और उनलोगों को इससे बाज आना चाहिए  समाज एवं देश एकता से चलता है ना कि नफरत फैला कर । हाबीडीह में गंगा युमना का तहजीब रहा है और कुछ शरारती तत्वों के कारण जो विवाद उत्पन हुआ है वह घोर निंदनीय है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार मृतक परिवार एवं पीड़ित लोगों को हर सम्भव सरकारी सहायता के साथ साथ न्याय देने का काम कर रही है और जो दोषी हैं उन्हें किसी कीमत पर बख्सा नही जायगा।

Share

Leave a Reply