Home मुख्य बेनीपुर में बन्द को पूरी तरह फ्लॉप बताया जदयू नेता ने। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 12, 2017

बेनीपुर में बन्द को पूरी तरह फ्लॉप बताया जदयू नेता ने। Voice of Darbhanga

IMG_20170513_080129

बेनीपुर: जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह बेनीपुर के स्थानीय समाजसेवी सत्यनारायण झा ने बेनीपुर बन्द की तस्वीरे मीडिया में जारी करते हुए दिखाया कि बन्द में कहीं भी दस लोग भी शामिल नही थे। भाजपा की समाज को बांटने की राजनीती आमजन को समझ में आ गयी है और लोग शान्ति पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहते हैं। सरकार मृतक को सभी सरकारी सहायता उपलब्ध करवा रही है और दोषियों पर कारवाई भी की जा रही है। भाजपा के पास कोई और मुद्दा नही रह गया है। इसलिए अपनी बेरोजगारी को दूर रखने केलिए समाज को तोड़ने केलिए लाश की राजनीति करना चाहती है। पर आमजनों ने ख़ास कर बेनीपुर जहाँ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खुद कैम्प किये हुए थे, वहां भी बन्द को असफल बना दिया। श्री झा ने कहा कि यदि भाजपा वाले आपसी भाईचारे को तोड़ने से बाज नही आये तो उनके द्वारा भी जवाब दिया जाएगा पर समाज को टूटने नही दिया जाएगा।

Share

Leave a Reply