
Home मुख्य पंचायत समिति की बैठक में गर्माया रहा डीलर एवं स्कूल संचालन के अनियमतिताओं का मुद्दा। Voice of Darbhanga
पंचायत समिति की बैठक में गर्माया रहा डीलर एवं स्कूल संचालन के अनियमतिताओं का मुद्दा। Voice of Darbhanga

बेनीपुर: बेनीपुर के कर्पूरी भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखण्ड प्रमुख मनोज मिश्रा के अध्यक्षता आयोजित हुई। पंचायत समिति से कार्ययोजनाओं का चयन किया गया। डीलर के द्वारा अधिक पैसे लेकर खाद्यान काम देना , आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन अपने दरवाजे पर करना , ससमय स्कूल का संचालन न होना इत्यादि विषयो पर चर्चा हुई एवं सुधार के लिये उससे जुड़े पदाधिकारी को आदेश दिया गया।बेनीपुर के विकास के लिये हर संभव कदम उठाया गया। बैठक में बेनीपुर प्रमुख श्री मिश्रा के अलावा उप प्रमुख प्रेम कुमार झा , समिति सदस्य कन्हैया मिश्र, राम कुमार राम , अशोक कुमार लाल देव , भोगेन्द्र यादव , मुकुंद झा , सहित सभी सदस्य एवं मुखिया ने भाग लिया।

