
बड़ी खबर: चर्चित मनोज चौधरी हत्यकाण्ड में पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना के बहुचर्चित मनोज चौधरी पेट्रोल हत्याकांड के कांड स0-108/17 दिनांक-25.03.17में पुलिस ने किया सभी छ: आरोपीयो के विरुद्ध शनिवार को न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर दिया है। आरोप पत्र समर्पित करने के बाद अब इस के जल्द स्पीडी ट्रायल की संभावना बढ़ गयी है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अपना काम पूरे तत्परता से किया है। इस कांड के अनुसंधानक लहेरियासराय थाना के एसआई कुन्दन कुमार ने न्यायालय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित विचारण हेतु चार्जशीट स0-190/17 दिनांक-10.05.17,धारा-147/ 148/149/326/307/302/ 379/504/506 भादवि में समर्पित किया। इस कांड के अनुसंधान में कुंदन कुमार के साथ लहेरियासराय थाना के एएसआई राकेश कुमार सिंह भी सहयोग कर रहे थे।जल्द ही शुरू होगी स्पीडी ट्रायल पुलिस कर रही तैयारी। काफी हाई प्रोफाइल माने जाने वाले इस चर्चित केस में पुलिस ने चुनौती पुर्ण कार्य करते हुए 45 दिनों में एसएसपी सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में अनुसंधान पूरा किया। अब मनोज के हत्यारे को जल्द सज़ा मिलने की आशा भी पुलिस के द्वारा दिलाया गया है।

