
बस की चपेट में आकर महिला की मौत से गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा-सकरी पथ में हरिपुर गॉव स्थित बरही टोला के पास शनिवार को बेनीपुर से तेज रफ्तार से सकरी जा रही बी आर 07 पी 6079 नम्बर की बस की ठोकर से हरिपुर गॉव के उमेश चैधरी की 43 वर्षीय पत्नी मुनचुन देवी की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने हरिपुर गॉव के समीप मुख्य पथ को घंटो जाम कर भारी हंगामा मचाया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मुनचुन देवी नेहरा की एक दुकान से समान खरीदकर टेम्पू पर सवार होकर हरिपुर गॉव स्थित उक्त टोला के समीप पहुॅचकर टेम्पू से उतरने के बाद ज्यो ही अपने घर की ओर जा रही थी इसी दौरान बस ने पीछे से ठोकर मार दिया. ठोकर लगने के कारण मुनचुन देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने पहले मुनचुन को ईलाज के लिये सकरी स्थित एक नीजी नर्सिग होम में भर्ती करवाया जहॉ से डाक्टरो ने उन्हे ईलाज के लिये डी एम सी एच रेफर कर दिया. मुनचुन देवी को डी एम सी एच ले जाने के दौरान वे रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस बीच बहेड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुॅचकर ठोकर मारनेवाली बस को अपने कब्जे में कर थाना पर ले आया और फिर मुनचुन देवी के लाश को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये डी एम सी एच भेज दिया. जाम स्थल पर बी डी ओ रजत किशोर सिंह ने पहुॅचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया तथा मृतक के परिजनो को ततकाल कबीर अंत्योष्टी योजना से 3000 तथा परिवारिक लाभ योजना के तहत 20000 रूपया देने की घोषणा किया.

