Home मुख्य चोरो ने एक ही रात में एक ही घर से दो बाइक उड़ाये, एक बरामद। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 13, 2017

चोरो ने एक ही रात में एक ही घर से दो बाइक उड़ाये, एक बरामद। Voice of Darbhanga

IMG_20170514_062852

दरभंगा: लगता है दरभंगा जिले में बढ़ते अपराध के साथ बाइक चोरो का भी हौसला बढ़ गया है और एक रात में ही एक ही घर एकसाथ दो बाइक उड़ा लिए। घनश्यामपुर  थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घनश्यामपुर में शुक्रवार की देर रात विजय राय के दरवाजे पर से चोरों ने दो मोटरसाइकिल उड़ाया जिसमे एक हौंडा शाइन नई और दूसरा बजाज पल्सर BR07X 3330 शामिल है। हौंडा शाइन मोटरसाइकिल को घनश्यामपुर के कंसार पोखर स्थित पश्चमी भिंडा के किनारे से बरामद किया गया है। लेकिन पल्सर मोटरसाइकिल अभी भी लापता है। इस संबंध में विजय राय द्वारा अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए घनश्यामपुर थाना में आवेदन दिया गया है। बीस दिन पूर्व भी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयदेवपट्टी से मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी।इन दोनों चोरी से मोटरसाइकिल मालिकों में भय का माहौल बन गया है। लोग इसे चोरो द्वारा पुलिस को खुली चुनौती भी बता रहे हैं।

Share

Leave a Reply