Home मुख्य सड़क दुर्घटना में मरे युवकों के परिजनों को वित्त मंत्री ने दिया चार चार लाख का चेक। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 13, 2017

सड़क दुर्घटना में मरे युवकों के परिजनों को वित्त मंत्री ने दिया चार चार लाख का चेक। Voice of Darbhanga

IMG_20170514_064127दरभंगा: वित्त मंत्री सह अलीनगर विधानसभा के राजद विधायक अब्दुलबारी सिद्दीकी ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कई योजनाओं का निरीक्षण किया। पाली पंचायत में चूड़ा मिल से मस्जिद तक 78 लाख की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन वित्तमंत्री ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सूबे मे विकास की तेज रफ्तार से सूबे की तस्वीर बदल रही है। प्रत्येक वंचित टोले तथा 500 की आबादी को सडक मार्ग से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। हाल ही में पाली पंचायत में बाइक दुर्घटना में मारे गए दो युवकों के पिता मो.मंसूर लहेडी तथा मो.मंजूर लहेडी को वित्तमंत्री ने सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। डेरा टोल कोर्थू तथा पुनहद में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक का निरीक्षण कर संवेदक को जल्द कार्य पूरा करने का आदेश दिया। कोर्थू पंचायत के उसराहा टोल पराही तपसी रामटोल में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए वित्तमंत्री ने चिन्हित जमीन का जाएजा लिया। बाद में उन्हौंने प्लस टू जनता उच्च विद्यालय शिवनगर घाट का निरीक्षण किया। एचएम को शीघ्र विद्यालय शिक्षा समिति गठित करवाने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीओ मो.शफीक बीडीओ अहमर अब्दाली, सीओ रंभू ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, फखरे आलम, विनोद मिश्र, लालेश्वर झा आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply