
अपने मांगों के समर्थन में गृह रक्षकों ने थाली पीटकर किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अपने मांगों के समर्थन में बिहार राक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर होमगार्ड्स जवानों का बेमियादी हड़ताल शनिवार को 64वें दिन भी जारी रहा. हड़ताली जवानों ने थाली-लोटा पीटते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. लहेरियासराय टावर, समाहरणालय, आयुक्त कार्यालय होते हुए विकास भवन, लोहिया चौक एवं पंडासराय मार्ग में प्रदर्शन करते हुए गुजरा. संघ के जिला विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि अगामी 15 मई को हड़ताली होमगार्ड्स के जवान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे. थाली-लोटा प्रदर्शन कार्यक्रम में रामविलास यादव, जयकिशोर यादव, सुरेश यादव, विश्वनाथ पूर्वे, दिनेश कुमार दिवाकर, विजय झा, अरुण यादव, मनोज सिंह, देबु पाठक एवं छोटे यादव आदि शामिल थे.

