
17 मई को मनोज हत्यकाण्ड के विरोध में पप्पू यादव का घटनास्थल पर होगा महाधरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत 25 मार्च को कबिलपुर निवासी मनोज चौधरी को पेट्रोल छिड़क आग लगा कर हत्या कर देने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। इसी कड़ी में अभी स्पीडी ट्रायल शुरू नही होने, मृतक के पिता को जिला प्रशासन के आश्वासन के वावजूद निर्विवाद भूमि भी कब्जा नही कराये जाने तथा मृतक के आश्रित को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी की प्रक्रिया भी नही करने आदि प्रमुख माँगो के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव आगामी 17 मई को महाधरना पर बैठेंगे। यह धरना कार्यक्रम घटनास्थल स्वीट होम चौराहा पर ही आयोजित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जाप के युवा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ़ चुनमुन जी ने बताया कि आज उनकी टीम जाप सुप्रीमो के निर्देशानुसार कबिलपुर जाकर मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से भी मिले और धरना की जानकारी दी। ग्रामीणों एवं आसपास के ग्रामीणों द्वारा भी महाधरना में भारी संख्या में भागीदारी की जायेगी। श्री यादव ने सभी दलों एवं आमजनों से दलगत भावनाओ आदि से ऊपर उठ कर मानवता की हत्या के विरोध में एकजुट होकर महाधरना में शामिल होने की अपील की है।
ग्रामीणों से बात करते हुए युवा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव(चुनमुन) के साथ गंगा प्रसाद यादव, पतुन बिहारी, चंद्रकांत सिंह यादव, दीपक झा, मुकेश महाराज झा, मोहन यादव, कार्यकर्त्ताओं के साथ अन्य मौजूद लोगो में शशिर झा, प्रभाकर झा, राजाराम झा आदि सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
ज्ञात हो कि आगामी 17 मई को भाजपा के द्वारा बेनीपुर में हावीडीह काण्ड के विरोध में प्रदर्शन का कार्यक्रम है। परंतु मनोज चौधरी हत्यकाण्ड में शहर में भाजपा के विधायक रहते हुए भाजपा द्वारा अब तक किसी आंदोलन का नही किया जाने की चर्चा भी लोगों में देखा गया और इसे लेकर स्थानीय प्रतिनिधि के प्रति लोग आक्रोशित भी दिखे। यह भी चर्चा का विषय था कि स्थानीय प्रतिनिधियों ने न कोई आर्थिक मदद इस परिवार की की है और कोई मुआवजा अबतक दिलवाया है। एक मात्र आर्थिक मदद 50 हज़ार की इस परिवार जाप सुप्रीमो पप्पू यादव द्वारा ही किया गया।

