Home मुख्य मंत्री महेश्वर हजारी ने भी हावीडीह में पीड़ित परिवार को दिया पाँच लाख 12 हजार रुपये का चेक। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 14, 2017

मंत्री महेश्वर हजारी ने भी हावीडीह में पीड़ित परिवार को दिया पाँच लाख 12 हजार रुपये का चेक। Voice of Darbhanga

IMG_20170514_214020

दरभंगा: रविवार को बिहार के नगर विकास आवास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री माननीय श्री महेश्वर हजारी, हायाघाट के विधायक सह प्रश्न एवं धयानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी, बेनीपुर विधायक सुनील चौधरी, जदयू जिला उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह आदि बहेड़ी प्रखण्ड के हावीडीह गाँव का जायजा लेने पहुंचे और गोलीकांड में मृत के पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित परिवार को पाँच लाख 12 हजार का सहायता राशि दिया मंत्री श्री हजारी ने प्रदान किया। ज्ञात हो कि इससे तीन दिन पूर्व बेनीपुर के जदयू विधायक सुनील चौधरी ने भी मृतक के परिजन को चार लाख का चेक प्रदान किया था। सभी नेताओं में दोनो पक्षो को आपस में मिल-जुल कर रहने का आग्रह किया और साथ ही कहा वैसे लोग जो आपस में लड़ाना चाहते हैं,समाजिक माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं, वैसे लोगों के बहकावे में ना आने की अपील किये। उसके बाद नेताओं ने घटना स्थल पर जा कर पूरी घटना की जानकारी लिया। पीड़ित से मिलने के बाद उज्जैना, बिहरौना, मिटुनीया में लोगो से मुलाकात की।

मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष डा0 मंजूर आलम, जिला महासचिव विकास यादव, जदयू अध्यक्ष विपिन कुमार, रविन्द्र यादव, कुन्दन कुमार देव, दिनेश राय, राम सेवक मंडल, आलोक यादव,राम शंकर सिंह-प्रखंड अध्यक्ष युवा जदयू बहेड़ी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply