
दो साल से चले आ रहे पति-पत्नी विवाद का ग्राम कचहरी में निपटारा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक ग्राम कचहरी मथुरापुर में रविवार को 2 साल से चल रहे पति-पत्नी विवाद को ग्राम कचहरी में निपटारा किया गया. जानकारी के अनुसार सरपंच रुकमणी देवी की अध्यक्षता में एवं पंच सदस्य ग्रामीण के साथ बैठक कर पिछले 2 साल से पति -पत्नी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे थे. जिसके कारण दोनों परिवार में दिन प्रतिदिन विवाद बढ़ता जाता जा रहा था. मालूम हो कि पति विजय कुमार पत्नी ममता देवी के बीच किसी बात को लेकर दोनों में आपसी विवाद हुआ. जिसके कारण पति-पत्नी अलग हो गये. विजय कुमार एवं ममता देवी को एक 4 साल का बेटा भी है. इस मामला को ग्राम कचहरी ने गंभीरता से लेते हुए सामाजिक स्तर पर बैठक किया गया. इस बैठक में दोनों पक्ष से पूछा गया क्या कारण है और दोनों पक्ष के परिवार को बुलाकर मेल मिलाप से रहने का पंचायत ने निर्णय दिया और बताया कि भविष्य में दोबारा इस प्रकार की घटना होती है तो इसका जिम्मेवार पति-पत्नी खुद ही होंगे. पंचायत में सरपंच के अलावा न्याय मित्र संजय कुमार, ग्राम कचहरी सचिव नेहाल खान, पंच सुशीला देवी, तेतरी देवी, पूर्व सरपंच कबीरचक पंचायत ललित कुमार यादव, तारा राही पंचायत से गरतू यादव, निर्धन यादव कल चक पंचायत के ग्रामीण हरिश्चंद्र पासवान, राजेश रंजन, बैजनाथ यादव, ‘मनोज कुमार, गणेश प्रसाद यादव, लड़का पक्ष एवं लड़की पक्ष के परिवार के अलावा ग्रामीण मौजूद थे.

