
बेनीपुर डीएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में 46 बोतल दारु के साथ तीन बाइक भी जब्त। Voice of Darbhanga

बेनीपुर: बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में बहेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के कटवासा एवं आशापुर में छापामारी कर 46 बोतल विदेशी शराब बरामद की एवं आशापुर से शराब पीते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कटवासा गांव से 2 मोटर साईकिल एवं आशापुर से 1 मोटर साईकिल भी बरामद की। इस संबंध में डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान कटवासा गांव के लक्ष्मण यादव के घर से 45 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। वही दो मोटर साईकिल भी बरामद की गई । मोटर साईकिल की डिक्की में भी शराब की बोतल रखी थी। डीएसपी ने बताया कि इसी तरह गुप्त सूचना के आधार पर आशापुर के वैद्यनाथ ठाकुर को उनके घर से शराब पीते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। वैद्यनाथ ठाकुर एक बोतल शराब पी चुका था। दूसरी बोतल पी रहा था। पुलिस ने उसे शराब पीते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वैद्यनाथ ठाकुर के घर के बाहर लगी बी आर 06 टी 2906 नम्बर की मोटर साइकिल लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद की है।छापेमारी अभियान में बहेड़ा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पी एन चौधरी सहित अन्य पुलिस कर्मी ने भी सहयोग किया।

