Home मुख्य प्रधानाचार्य ने मदरसा का चावल बेचने की कर ली थी तैयारी, मौके पर पकड़ी गयी चावल लदी गाडी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 14, 2017

प्रधानाचार्य ने मदरसा का चावल बेचने की कर ली थी तैयारी, मौके पर पकड़ी गयी चावल लदी गाडी। Voice of Darbhanga

IMG_20170515_072205

दरभंगा: सिंघवाड़ा प्रखण्ड के अरई स्थित मदरसा जामिया जमहुरिया मोहीउल उलूम के सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानाचार्य मौलवी साबीर हुसैन व कमेटी के सदस्य मो. मुमताज के खिलाफ सिमरी थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ.शशिप्रकाश को शनिवार की रात ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गाड़ी पर सरकारी चावल मदरसा से कालाबाजारी के लिए जा रहा है। बीडीओ के निर्देश पर सिमरी थाना पुलिस ने अरई गांव से अनवारूल खान के घर के समीप महिन्द्रा मैक्सिमो गाड़ी के साथ 16 बोरा एसएफसी का चावल जब्त किया।

मध्याह्न योजना के प्रखंड साधन सेवी मुकेश कुमार महतो ने मदरसा का भंडार व अभिलेख का भौतिक सत्यापन रविवार को किया। जांच प्रतिवेदन के आलोक में प्रधानाचार्य समेत दो लोगों पर कार्रवाई की गई है। थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि बीडीओ के निर्देश पर जब्त खाद्यान व गाड़ी को थाना पर सुरक्षित रखा गया है। वहीं कालाबाजारी को जा रहा चावल मदरसा के होने की पुष्टि मीड डे प्रभारी ने की है।

Share

Leave a Reply