
हाविभौआर में सिद्दकी के ग्रामीणों के साथ बैठक पर आपत्ति जताने पर ग्रामीणों ने विधायक को लताड़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर के हाविभौआर में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक दुर्गास्थान में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष आनंद चंद्र झा पप्पू ने की। ग्रामीणों ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बेनीपुर के विधायक सुनील चौधरी द्वारा वित्त मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी के ग्रमीणों साथ बैठक पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री पप्पू ने कहा कि विधायक द्वारा कहा गया कि जिन लोगों ने उन्हें वोट नही दिया, उन भाजपा वालो के साथ बैठक करते हैं, तो विधायक ये बताएं कि क्षेत्र का प्रतिनिधि पर सभी जनता का दायित्व होता है या वोट देने वाले का? साथ ही उन्होंने कहा कि श्री सिद्दीकी बिहार सरकार के मंत्री हैं और आमजनता भाजपा समर्थक हो या किसी भी पार्टी का समर्थक, यदि स्थानीय विधायक उनकी सुधि नही लेंगे तो जनता मंत्री जी से गुहार लगाने को स्वतंत्र है। निर्दोष जनता पर केस लाद दिया गया है और विधायक द्वारा मामले को हल करने की दिशा में कोई प्रयास न करके मामले को उलझाने का ही काम कर रहे हैं। यदि उन्हें चिंता है जनता की तो वे क्यों नही आगे आये शांति बहाल करवाने और केस खत्म करवाने में? सिद्दकी जी ने दोनों समुदाय के लोगो के साथ बैठक कर के मामले को हल करने का प्रयास किया। साथ ही केस खत्म करवाने में पहल का आश्वासन दिया। ऐसे में विधायक सुनील चौधरी का ऐसा शर्मनाक बयान जन विरोधी और घृणित राजनीति का परिचायक है।
बैठक में मुखिया सुधीरा देवी, त्रिपुरारी झा, ननन्द कुमार झा, बंगाली पासवान, अमित कुमार झा, अरुण झा, अजित झा आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

