
अनशन पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता की माँ ने विधायक पर लगाया बलात्कारी को संरक्षण देने का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दलित छात्रा के साथ बालात्कार करने वाले कोचिंग संचालक पिंटू यादव की गिरफ्तारी और दलित छात्रा को न्याय की मांग को लेकर दलित शोषन मुक्ति मंच के द्वारा भूख हड़ताल शुरू की गई है. जिसमें पीड़िता की मां हिरा देवी, जीवछी देवी, सखिया देवी, रामजतिया देवी, उद्धो देवी शामिल है. सुशीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पीड़िता की मां ने कहा कि 27 दिसम्बर 2016 को मब्बी थाना के बांध बस्ती निवासी गोविंद पासवान की नाबालिग बेटी के साथ ट्येशन पढ़ाने के क्रम में कोचिंग संचालक ने बालात्कार किया. जिसको लेकर महिला थाना में कांड संख्या 1/17 दर्ज तो हुआ, मगर अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उल्टे अभियुक्त के द्वारा मुकदमा उठाने का दवाब दिया जा रहा है. वक्ताओं ने अभियुक्त को स्थानीय विधायक का संरक्षण मिलने की भी बात कही. वहीं श्याम भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा बिहार में कानून का राज कहे जाने का औचित्य समझ में नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार दलित छात्राओं के साथ बालात्कार की घटना बढ़ रही है. गिरफ्तारी नहीं होने से अभियुक्तों का मनोबल बढ़ रहा है. उन्होंने पीड़ित परिवार को एससी-एसटी के तहत मुआवजा नहीं दिए जाने की निंदा की. इस मौके पर शत्रुघ्न पासवान, जीवछ पासवान, रामपरी देवी, राम सागर पासवान, सतेन्द्र राय आदि ने भी संबोधित किया.

