
एकदिन पहले चोरी की गयी बाइक पोखर किनारे झाड़ी में मिली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: तारडीह प्रखण्ड के सकतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नादियामी गाँव से चोरों ने रविवार की रात अखिलेश चौधरी की पैशन प्रो बाइक चोरी कर ली थी। सोमवार की शाम गाँव के ही पोखर किनारे झाड़ी में बाइक छिपा हुआ दिखने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुँचकर कर जब बाइक देखा तो यह बाइक अखिलेश चौधरी की निकली जो चोरी हुई थी। संभवतः अंदाजा लगाया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा देख लेने के कारण बाइक को झाडी में छिपा कर चोर भाग गए होंगे। 20 दिन पूर्व भी इसी गाँव से व्यवसायी गोपाल मिश्रा की बाइक भी चोरी हुई थी जो अभी तक बरामद नही हुई है।

