Home मुख्य नैतिकता की बात करने वाले नितीश को आज हुई छापेमारी का करना चाहिए स्वागत: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 16, 2017

नैतिकता की बात करने वाले नितीश को आज हुई छापेमारी का करना चाहिए स्वागत: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

IMG_20170516_224404

दरभंगा: दरभंगा में भाजपा की आयोजित क्षेत्रीय बैठक के उपरान्त मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि आज पी चिदंबरम एवं उनके बेटे तथा लालू प्रसाद के बेनामी संपत्तियों पर जो छापे पड़े हैं, वह स्वागत योग्य कदम हैं। इनलोगो ने जनता के गाढ़ी कमाई को लूट कर अपने बेटे बेटियों और रिश्तेदारों के नाम पर कालाधन जमा किया है। इनके बारे में मीडिया में खबरें आने पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भी जांच करवा लेने की बात कही। अब जब इसकी जाँच शुरू हो गयी है तो नैतिकता के नाते भी नितीश कुमार को इस कारवाई का स्वागत जरूर करना चाहिए।

इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महामंत्री संजीव साह, वरिष्ठ नेता मुरारी मोहन झा आदि ने भी श्री ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए छापे और जाँच की कारवाई का स्वागत किया।

Share

Leave a Reply