Home मुख्य निर्माणाधीन अस्पताल भवन से शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 16, 2017

निर्माणाधीन अस्पताल भवन से शराब के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार। Voice of Darbhanga

IMG_20170516_231319दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के कमतौल में एक निर्माणाधीन निजी अस्पताल के बाथरूम से पुलिस ने दो कार्टून विदेशी शराब बरामद की। इस मुद्दे पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि पुलिस क मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में यह कामयाबी मिली। शराब के साथ निर्माणाधीन अस्पताल के निजी गार्ड एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगो में कुनकुन ठाकुर एवं राजदेव ठाकुर शामिल हैं जो कमतौल के ही रहने वाले है। मुख्य धंधेबाज एन मौके पर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

Share

Leave a Reply