Home मुख्य नेताजी का एक बेटा गैंगरेप के आरोप में है फरार तो दूसरा जुआ के अड्डे से हुआ गिरफ्तार।Voice of Darbhanga
मुख्य - May 16, 2017

नेताजी का एक बेटा गैंगरेप के आरोप में है फरार तो दूसरा जुआ के अड्डे से हुआ गिरफ्तार।Voice of Darbhanga

IMG_20170517_060449

दरभंगा: कहते हैं कि खुद के कर्मो का फल इसी जन्म में भोगना पड़ता है। एक नेताजी के दिए संस्कारो ने छोटे पुत्र को बलात्कारी तो बड़े पुत्र को जुआरी बनाया। नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर मोहल्ला स्थित सतीगाछी में पुलिस ने जुआ अड्डा पर छापेमारी कर पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। हालांकि, कई लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने जुआ अड्डा से बाइक सहित भारी मात्रा में तास के पत्ते बरामद किए हैं। चारों जुआड़ियों के पास से 32 हजार 9 सौ रुपये बरामद हुआ है। गिरफ्त में आए जुआड़ियों में शहर के कटहबाड़ी निवासी एक चर्चित नेता का पुत्र प्रीतम कुमार, रानीपुर मोहल्ला के महेश्वर चौधरी के पुत्र मदन चौधरी, गांधी चौक के रामबाबू साह के पुत्र राजेश कुमार व कठलबाड़ी मोहल्ला निवासी अजय सिंह के पुत्र निरज कुमार शामिल हैं। प्रीतम कुमार के पास से पुलिस ने 29 हजार 450 रुपये व दो मोबाइल बरामद किया । जबकि, राजेश कुमार व निरज कुमार के पास नगद रुपये के अलावा एक-एक बाइक व मोबाइल बरामद किया गया। छापेमारी से जुआ अड्डा पर हड़कंप मच गया। कोई नदी की ओर भागा तो कोई आम के पेड़ पर चढ़ कर छुप गया। भागने के क्रम कई जुआड़ी चोटिल भी हो गया। बावजूद, दो दर्जन से उपर जुआड़ी भागने में सफल रहे। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सतियारा गाछी में लंबे दिनों से जुआ का अड्डा चल रहा था। इसका सरगना शुभंकरपुर मोहल्ला निवासी मोहन राय है। अड्डा से उसका पल्सर बाइक बीआर07एन 0214 बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मोहन राय पुलिस पर निगाह रखने के लिए पप्पू मंडल नामक एक शख्स को महाराजी पुल के पास तैनात रखता है। पुलिस गाड़ी को देखते ही वह मोहन को फोन कर अलर्ट कर देता है। मामले में दोनों को नामजद करने की बात उन्होंने कही है। छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष रमेश दुबे, विश्वविद्यालय प्रभारी अजित कुमार, दंगा नियंत्रण दस्ता प्रभारी जर्नाधन शर्मा, मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार आदि पदाधिकारी शामिल थे।

बताते चलें कि पुलिस ने नेता के नाम का खुलासा नही किया पर सूत्रों से पता चला कि इन्ही नेताजी का संस्कार का है कि इनका एक पुत्र हाल के दिनों ने नगर थानाक्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले में पहले से फरार चल रहा है और दूसरा पुत्र आज जुआ खेलते गिरफ्तार हुआ है।

Share

Leave a Reply