Home मुख्य आमरण अनशन पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता की माँ की हालत बिगड़ी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 16, 2017

आमरण अनशन पर बैठी दुष्कर्म पीड़िता की माँ की हालत बिगड़ी। Voice of Darbhanga

IMG_20170517_070515

दरभंगा: गत सोमवार से एसएसपी के समक्ष धरनास्थल पर बैठी पाँच महिलाओं में से एक की हालत बहुत बिगड़ गयी है और कोई सुधि लेने वाला नही है। देर शाम प्रशासन की तरफ से पहुँचे बहादुरपुर बीडीओ अविनाश कुमार अपने पुराने स्वभावनुसार अनशनकारियों से कम और फोन पर हरेक बात केलिए वरीय आदि से बात करते ज्यादा दिखे। ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि यदि बीडीओ निर्णय लेने में सक्षम नही होते तो उनको दिखावटी प्रतिनिधि के रूप में भेजा ही क्यों जाता है, कोई सक्षम पदाधिकारी खुद क्यों नही आते जबकि सभी वरीय पदाधिकारियों का आवास और कार्यालय धरनास्थल के इर्दगिर्द ही है। एक दुष्कर्म पीड़िता को इन्साफ दिलाने केलिए पीड़िता के माँ, मौसी, दादी, नानी तथा मामी से धरनास्थल पर अनशन करवा रहे दलित शोषण मुक्ति मोर्चा के राज्य सचिव का0 श्याम भारती ने बताया कि मब्बी थाना अंतर्गत बाँध बस्ती इलाके में 27 दिसम्बर 2016 को एक्स्ट्रा क्लास देने के बहाने कोचिंग संचालक पिंटू यादव द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना के संबंध में महिला थाना काण्ड संख्या 1/17 दर्ज है। पर आजतक अभियुक्त की गिरफ्तारी नही हुई है। इसे लेकर उनके द्वारा पहले भी आंदोलन किया जा चूका है पर कोई असर नही हुआ। तब अंत में पीड़िता के परिजन अनशन पर बैठे हैं।

अनशन की खबर Voice of Darbhanga पर देख कर मंगलवार को धरना स्थल अनशनकारियों का हाल जानने पहुँचे अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजकुमार पासवान, बहादुरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष विजय पासवान तथा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान आदि ने पूरा मामला जाना और फिर एएसपी दिलनवाज अहमद से मिलकर भी बात की। श्री अहमद ने बताया कि पुलिस ने अपना काम पूरी तत्परता से किया है और आगे भी इस केस में किसी दोषी को बख्शा नही जाएगा।

Share

Leave a Reply