
भाजपा ने प्रदेश कार्यालय पर हमला के विरोध में फूँका लालू-नितीश का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राजद कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को पटना में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर हमला के बाद भाजपा ने आज विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव का पुतला फूँका। लहेरियासराय टावर पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरी सहनी ने की। मौके पर बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि नीतीश कुमार के मंतव्य के बाद अगले दिन की गयी छापेमारी में लालू यादव के 22 ठिकानों में दोनों पुत्रों तथा पुत्री मीसा भारती के एक हज़ार करोड़ के अवैध संपत्ति पता चला। इससे बौखला कर राजद ने अपने पेशेवर गुंडों से हमला करवाया जो साफ़ जाहिर करता है कि बिहार में खुलेआम गुंडाराज और भ्रष्टाचार का राज है। वहीँ मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस लोकतंत्र के दिनदहाड़े हत्या पर कोई करवाई नही और चुप्पी साध ली जिससे यह प्रमाणित होता है कि लालू के गुंडाराज के सामने नितीश के सुशासन के नारे ने घुटने टेक दिए हैं।
मौके पर जिला महामंत्री आदित्य नारायण मन्ना, मुरारी मोहन झा, रामचंद्र साह, मुकुन्द चौधरी, रामशंकर प्रसाद ठाकुर, राजेश रंजन आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बिरौल में माधव चौधरी तथा कुशेश्वरस्थान में मणिकांत झा के नेतृत्व में भी पुतला दहन का आयोजन किया गया।

