
बैंक में कैश नही मिलने से गुस्साये लोगों में किया हंगामा और सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बैंक में सुबह से शाम तक कतारों में खड़े रहने के बाद भी पैसा नहीं मिल रहा है। घनश्यामपुर प्रखण्ड अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की घनश्यामपुर शाखा में पैसा नहीं मिलने के कारण कई दिनों से निराश घर लौट रहे ग्राहकों ने आज आक्रोशित हो कर घनश्यामपुर मुख्य मार्ग को जाम करके जमकर हंगामा किया। लगभग 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा।बताया जाता है कि सुबह बैंक खुलते ही कैश कॉउंटरो पर कैश नहीं का बोर्ड दिखा जिसपर दूर दराज से आये ग्राहकों ने आक्रोश में आकर बैंक कर्मियों के साथ हाथापाई की। अपनी सुरक्षा के लिए बैंक कर्मियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद बैंक में इतनी भीड़ होने लगी है कि लोग बेहोश होकर गिर पड़ जा रहे थे। परसो लगभग 2-3 वृद्ध महिलाएँ बुरी तरह बेहोश हो गई थी जिन्हें घनश्यामपुर पीएचसी ले कर जाना पड़ा था। इतने तकलीफों के बाद भी ग्राहकों को पैसा नहीं मिल रहा है। गरीब आदमी किस तरह अपना घर द्वार चलाए। कुछ महीने पहले नोट बंदी ने आम जनता को कुछ कम परेशान नहीं किया था। और फिर बैंको में नोट बंदी वाली कतारे लगानी पड़ रही है।फिर भी पैसा नहीं मिल रहा है। मौके पर पहुंचे घनश्यामपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार पंत व अंचलाधिकारी रम्भू ठाकुर के काफी समझने पर आक्रोशित ग्राहकों ने जाम को खाली किया ।

