Home मुख्य युद्ध स्तर पर प्रचार्य की कोशिश से छात्रावास की स्थिति सुधर रही। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 18, 2017

युद्ध स्तर पर प्रचार्य की कोशिश से छात्रावास की स्थिति सुधर रही। Voice of Darbhanga

IMG_20170518_235209

दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय  दरभंगा के विद्यापति छात्रावास मे प्राचार्य  डॉ० असीम कु० ठाकुर के आदेश के बाद कार्य मे प्रगति   स्पष्ट रूप से दिखने लगी हैं. दो दिनों के अंदर ही सारे टूटे  नल, झरने, फ्लैश ठीक कर दिया गया. तीन पानी टंकी भी प्रस्तावित हैं. गुरूवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों एंव कर्मचारियों ने परिसर मे लगने वाले जेनरेटर  की तकनीकी परीक्षण किया. छात्रावास परिसर के दोनो हाँस्टल बिल्डिंग मे एक साथ जेरनेटर कनेक्शन दे कर 24 घंटे बिजली की समस्या का पूर्ण सामाधान कर देने का आदेश है. खेल-कूद समाग्री का वित्तीय बिल पारित कर दिया गया है. इस बार खास बात यह है कि कॉलेज अधिकारी के साथ छात्र खुद मनपसंद खेल सामग्री खरीदने जायेंगे. झाड़ियों के सफाई के लिये मजदूरों की नियुक्ति कर दी गयी है कल से बो विधिवत रुप से कार्य शुरू करेंगे. सुरक्षा प्रहरियों की ड्यूटी कडी कर दी गयी है. तथा एक लापरवाह प्रहरी को निलंबित भी किया गया हैं, लेकिन वाई-फाई की विभागीय समस्या के सामाधान की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रहा. 150 लीटर के वाटर चीलर का वित्तीय प्रावधान कर दिया जा चुका हैं. पूरा काँलेज मे सीसीटीवी के निगरानी के कैमरे लगाए जा चुकें हैं. हाँस्टल मे एल० ई० डी० वल्ब लगाए जाने हैं. प्राचार्य के इस युद्ध स्तर की कार्यप्रणाली से छात्र बहुत खुश है.

Share

Leave a Reply