
रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लनामिविवि में डिग्री पार्ट वन 2016 की रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर कई छात्र संगठन उग्र हो चुके हैं। वीसी से इस संबंध में लिखित शिकायत के बाद निदान नहीं निकलते देख छात्र संगठनों ने अब विवि में धरना- प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। परीक्षाफल में गड़बड़ी सहित अन्य मांगों को लेकर गुरूवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने विवि में अपना दम दिखाया। एनएसयूआइ के छात्रों ने जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में चौरंगी से आक्रोश मार्च निकाला। एजाज अहमद ने कहा कि विवि में छात्र हित की अंदेखी हो रही है। इससे हजारों छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है। मौके पर जिला महासचिव दीपक कुमार दीपांशु, ज्ञानेंद्र कुमार झा, शादाब अहमद, ललित कुमार आदि ने विचार रखे।

