Home मुख्य अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सेमिनार का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 18, 2017

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सेमिनार का आयोजन। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1495154543352

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सेमिनार का ओयाजन आयोजित किया. जिसकी अध्यक्षता भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह ने की. मुख्य अतिथि के तौर पर सिंडीकेट एवं सिनेट सदस्य पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद कुमार चौधरी मौजूद थे. इस मौके पर डॉ. एन.के अग्रवाल ने नेशनल म्यूजियम पर चर्चा कतरे हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस प्रत्येक वर्ष 18 मई को मनाया जाता है. इसका मूल उद्देश्य सामान्य में संग्रहालय के प्रति जागरूकता और उसकी क्रिया कलापों के बारे में जन-जागृति फैलाना है. इस मौके पर एसआइएच के विभागाध्यक्ष डॉ. अयोध्यानाथ झा ने कहा कि संग्रहालय से ज्ञान की उत्तपति होती है. डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि हर विभाग में एक सूचना पट होनी चाहिए. जिसमें सभी दिवसों की जनकारी उपलब्ध हो. दर्शनशास्त्र के विभाग के प्रो. अमरनाथ झा ने कहा कि हम सभी अपनी संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए. संस्कृति विलुप्त होने पर समाज की संस्कृति एवं कला की पहचान खत्म हो जाएगी. मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि हर व्यक्ति को पहले खुद में परिवर्तन लाना होगा. व्यक्ति के परिवर्तन से ही पूरा समाज परिवर्तन एवं जागरूक होगा.

Share

Leave a Reply