Home मुख्य दो शराब के धंधेबाज सहित चार को जीआरपी ने दरभंगा जंक्शन पर पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 19, 2017

दो शराब के धंधेबाज सहित चार को जीआरपी ने दरभंगा जंक्शन पर पकड़ा। Voice of Darbhanga

IMG_20170520_061419

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर चलाए गए चेकिंग अभियान में जीआरपी ने दो पॉकेटमार सहित दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया। समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धिरेन्द्र पंडित व कमतौल थाना क्षेत्र के खजूड़वाड़ा गांव निवासी मो. नजरूल को घटना को अंजाम देने से पहले ही दबच लिया गया। दोनों के पास कई ब्लेड व तीन मोबाइल बरामद किया गया। बताया जाता है कि दोनों घटना को अंजाम देने के लिए दरभंगा आए थे। लेकिन, चेकिंग अभियान में दोनों को दबोच लिया गया। वहीं दो अलग-अलग यात्रियों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । दोनों के पास से शराब की तीन-तीन बोतलें पाई गई। बताया जाता है कि चेकिंग अभियान को देखते ही ये लोग भागने की कोशिश की। लेकिन, दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी दौरान दोनों के बैग से शराब की बोतलें पाई गई। थानाध्यक्ष एनके ¨सह ने बताया कि बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव निवासी अनमोल ठाकुर गंगासागर एक्सप्रेस से सफर कर दरभंगा पहुंचे थे। जबकि, बहेड़ा थाना क्षेत्र के तरौनी गांव निवासी मनोज कुमार चौधरी जयनगर-राजेन्द्रनगर इंटरसिटी से दरभंगा आए थे। दोनों ने बताया कि खुद को पीने के लिए शराब लेकर आया था। लेकिन, पूछताछ में दोनों ने हर सप्ताह तीन से पांच बोतल शराब लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर जेल भेज दिया गया।

Share

Leave a Reply