Home मुख्य प्रचार के अंतिम दिन वार्डों में प्रत्याशियों ने मार्च निकाल कर दिखाई ताकत। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 19, 2017

प्रचार के अंतिम दिन वार्डों में प्रत्याशियों ने मार्च निकाल कर दिखाई ताकत। Voice of Darbhanga

 

IMG_20170520_064927

दरभंगा। नगर निगम चुनाव प्रचार आज शाम थम गया। विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जमकर चुनाव प्रचार किया। वार्ड नं 15 में अर्चना झा ने सबसे मैराथन जन संपर्क अभियान चलाया और दर्जनों लोगों का काफिला उनके साथ मोहल्ले के विभिन्न कोने कोने में घुमा।उनके समर्थक उनके पक्ष में नारे लगाते रहे। कई मुहल्ले में लोगों ने अपने अपने घरों से बाहर निकल कर उनका समर्थन किया।IMG_20170520_064946

सबसे ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली वार्ड 7 में जहाँ कद्दावर एवं मेयर पद के प्रबल दावेदार माने जाने ओमप्रकाश खेड़िया उर्फ़ मिट्ठू खेड़िया की पत्नी वैजंती देवी खेड़िया चुनाव मैदान में है। कद के अनुसार मार्च भी शहर का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक मार्च रहा। करीब दो हज़ार लोगों की ऐतिसाहिक भीड़ इस मार्च में उनके साथ थी। मार्च के शुरुआत और अंत का पता ही नही चल रहा था। ऐसा माना जाता है कि अंतिम दिन जो समर्थक खुल कर साथ आते हैं, वह प्रत्याशी के वोटर भी होते हैं। यदि यह समीकरण सटीक बैठता है तो निश्चित रूप से वार्ड 47 के निर्विरोध प्रत्याशी चयन के बाद रिकॉर्ड मतों से जीत का रिकॉर्ड वार्ड 7 में बन सकता है। लोगों का यह भी मानना है कि अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले श्रीमती खेड़िया के समर्थन में उतरने का फैसला वार्ड के लोगो ने मेयर की दावेदारी वार्ड से होने को लेकर किया क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि यदि श्रीमति खेड़िया जीतती हैं तो श्री खेड़िया अपनी पत्नी को मेयर बनाने का सामर्थ्य रखते हैं।

Share

Leave a Reply