Home मुख्य प्रेमी को पाने केलिए प्रेमिका ने दिखाई हिम्मत तो पुलिस ने करायी दोनों की शादी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 20, 2017

प्रेमी को पाने केलिए प्रेमिका ने दिखाई हिम्मत तो पुलिस ने करायी दोनों की शादी। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1495328257308

दरभंगा: जब प्यार किया तो डरना क्या! दुल्हा सजधज कर ज्योंही शादी के लिए जाने के लिए तैयार हुआ कि अचानक उसके सामने एक युवती आ खड़ी हुई. युवती चीख-चीखकर बारातियों से गुहार लगाने लगी कि इस युवक के साथ मेरी शादी पहले ही हो चुकी है. घटना शुक्रवार की देर शाम जाले थाना क्षेत्र के रेवढ़ा गांव की है. जानकारी के अनुसार रेवढा ग्राम निवासी बन्तीलाल दास का पुत्र बाला लखिन्दर दास अपनी शादी रचाने के लिए सीतामढ़ी जिले के शिवायपट्टी जाने की तैयारी में था कि उसी समय यह नाटक खड़ा हुआ. दूसरी ओर शिवायपट्टी में बाला लखिन्दर का छोटा भाई निरंजन दास की शादी उसी लड़की से हुई जिससे बाला लखिन्दर की शादी तय की गई थी. इधर इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर थानाध्यक्ष उमेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित कर युवती के आवेदन पर पुलिस संरक्षण में युवक-युवती को दरभंगा भेजा गया. फिर दोनों के माँ बाप की उपस्थिती में श्यामा मन्दिर में उनकी शादी की गयी. शादी करवाने में पत्रकारो की पहल का अहम योगदान रहा. पुलिस और पत्रकार मिलकर दोनों के कपड़े आदि का भी इंतज़ाम किये और शादी कराने में अहम योगदान दिए।

Share

Leave a Reply