
मनोज हत्यकाण्ड में जमानत खारिज होने के बाद सपना ने जिला जज से की अपील। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सीजेएम कोर्ट से जमानत याचिका निरस्त हो जाने के बाद अमानवीय हत्या के आरोप में कैद सपना कुमारी की नजर अब जिला जज की अदालत पर टिक गई है. आरोपी की ओर से जमानत मिलने की चाह के लिए सत्र न्यायाधीश की अदालत में नियमित याचिका संख्या 324/17 दाखिल करते हुए अपने को बेगुनाह और पूर्णत: निर्दोष बताते हुए गूहार लगाया है. अदालत ने फरियादी की याचिका पर सुनवाई के लिए सी जे एम कार्यालय से कांड दैनिकी तलब किया है. बतातें चलें कि घनी आबादी व मुख्य सड़क पर लहेरियासराय थाना से महज कुछ ही दूरी पर कबिलपुर निवासी मनोज चौधरी को दिन-दहाड़े पेट्रोल छिड़क कर कर आग लगा कर हत्या कर दी गई थी. इस घटना से पूरा मिथिलांचल थर्रा उठा था. इसी मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया था. ज्ञात हो कि पांच आरोपी उसी दिन पकड़े गए थे पर सपना कुमारी फरार हो गयी थी। पुलिस द्वारा सपना केलिए इश्तेहार चिपकाने और कुर्की की तैयारी कर लेने के बाद दवाब में समर्पण किया।

