Home मुख्य बीडीओ ने किया पंचायत भवन का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 20, 2017

बीडीओ ने किया पंचायत भवन का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

IMG_20170521_065951सिंहवाड़ा: प्रखण्ड के अरई- बिरदीपुर पंचायत में नव निर्मित  पंचायत भवन का उद्घाटन  शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डां शशि प्रकाश ने किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते बीडीओ ने कहाँ कि पंचायत में सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के लिए पंचायत भवन का होना जरूरी है ।इसी भवन में बैठक कर पंचायत की सभी कार्यो का निपटारा किया जाएगा ।साथ ही मुख्यमंत्री कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत सभी घर हर घर नल योजना तथा पंचायत के खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाने को लेकर स्थानीय मुखिया को आवश्यक निर्देश के साथ कार्य शुरू करने का सुझाव दिया गया। मौके पर मुखिया लतिफुर रहमान, अमजद अब्बास, केसर खां, सिमरी पंचायत के मुखिया भोला पासवान, रंजीत राम, सरपंच दीपक महतो, आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply