Home मुख्य विस्तारक प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 20, 2017

विस्तारक प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक। Voice of Darbhanga

IMG_20170521_070924

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी दरभंगा ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ताओ की बैठक शनिवार को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केदार साह की अध्यक्षता में कार्यक्रम स्थल मुरिया में सदर प्रमुख उपेन्द्र साहु के आवास पर आयोजित की गई । इसमें 22 मई को बूथ स्तरीय विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण  कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 22 मई को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में पूरे विधानसभा के बूथ स्तरीय विस्तारको को प्रशिक्षित किया जाएगा । जिसमें प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, झेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर, जिला प्रभारी राम कुमार झा, पूर्व विधायक  अशोक यादव एवं जिला अध्यक्ष हरि सहनी सहित कई नेता कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। बैठक में जिला प्रवक्ता  अशोक  अमर , जिला कार्यसमिति सदस्य मदन यादव , मनीगाछी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष  अंजनी कुमार झा “मुन्ना”,  मनीगाछी पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राम, विधानसभा विस्तारक प्रभारी श्रीपति पाठक, सदर प्रमुख उपेन्द्र साहु, कमल प्रशाद शाह, मनीगाछी पश्चिमी मंडल मिडिया प्रभारी घनश्याम झा, ग्रामीण मंडल महामंत्री सागर झा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply