Home मुख्य मतदान के दौरान दो पहिया सहित सभी वाहनों का परिचालन रहेगा बन्द, आवश्यक सेवाएं रहेंगी चालू। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 20, 2017

मतदान के दौरान दो पहिया सहित सभी वाहनों का परिचालन रहेगा बन्द, आवश्यक सेवाएं रहेंगी चालू। Voice of Darbhanga

IMG_20170521_071940

दरभंगा: नगर निगम चुनाव के तहत रविवार को होने वाले मतदान के दिन संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सामान्य वाहन (दो पहिया वाहन सहित) सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चुनाव में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों द्वारा प्रयुक्त वाहनों के अतिरिक्त चुनाव अभ्यर्थी अथवा चुनाव अभिकत्र्ता निर्वाची पदाधिकारी या उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी के द्वारा दिए गए परमिट के आधार पर ही वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने साधन या वाहन से मतदान कराने के लिए नहीं लाएंगे। डीएमसीएच के आकस्मिक सेवा का परिचालन किया जाएगा। इसके लिए अधीक्षक द्वारा पास निर्गत किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न सभी पदाधिकारी, दंडाधिकारी व मतदान कर्मी निर्वाचन आयोग के उस निर्देश का सख्ती से अनुपालन करेंगे, जिसके अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी परिस्थिति में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के श्रम उपयोग नहीं किया जाना है।

Share

Leave a Reply