Home मुख्य राजीव गांधी देश को तरक्की की राह पर ले गए जबकि मोदी गुमराही के रास्ते पर: काँग्रेस। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 21, 2017

राजीव गांधी देश को तरक्की की राह पर ले गए जबकि मोदी गुमराही के रास्ते पर: काँग्रेस। Voice of Darbhanga

IMG_20170521_164103

दरभंगा: संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गाँधी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को स्थानीय बलभद्रपुर स्थित जिला काँग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते  हुए जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि देश को तरक़्क़ी की रह पर ले जाने वाले राजीव जी के बलिदान को आज पूरा देश याद कर रहा है। उन्ही की देन है कि आज हम आप मोबाइल से झट से अपने लोगों से बात कर लेते हैं। चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। उन्हें संचार क्रांति का जनक कहा जाता है।

गोष्ठी में काँग्रेस  उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, मो.असलम ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहाँ स्व0 गाँधी को लोग देश को तरक्की की राह पर ले जाने केलिए याद करते हैं, वहीँ प्रधानमंत्री मोदी जी देश को गुमराही के रास्ते पर ले जा रहे हैं। आज देश में आपसी भाईचारे को खत्म कर के देश को नारकीय स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। महँगाई अपने चरम सीमा पर है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। ग़रीब और गरीब हो रहे हैं,अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। देश की जनता अब समझने लगी है।देश इनसे चलने वाला नहीं है।आने वाले लोकसभा चुनाव में काँग्रेस की जीत होनी तय है।

गोष्ठी को संबोधित करने वालों में, अरविन्दनाथ चौधरी,पूर्व महिला अध्यक्ष उषा चौधरी, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष उदित नारायण चौधरी,गुलाम शाहिद, महासचिव जयंत झा, शुशील कुमार सिंह,बसंत कुमार सिंह,पंकज चौधरी,कन्हैया झा,मिथलेश पासवान,माधव ठाकुर,अवधेश कुमार ठाकुर,प्रभाकर चौधरी,जलज चौधरी,हशमत अली,आदि ने भी संबोधित किया।

Share

Leave a Reply