Home मुख्य चुनाव के दौरान दो उम्मीदवार सहित 49 लोग गिरफ्तार, 55% हुआ मतदान। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 21, 2017

चुनाव के दौरान दो उम्मीदवार सहित 49 लोग गिरफ्तार, 55% हुआ मतदान। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1495389083181

दरभंगा : इक्के-दुक्के घटनाओं के बीच नगर निगम चुनाव यहां संपन्न हुआ. मतदान के दिन विभिन्न आरोपों में दो प्रत्याशी सहित 49 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसमें कई नशे की हालत में थे. वहीं 90 वाहनों को जप्त किया गया है. सूरज की प्रचंड तेज का असर मतदान के प्रतिशत पर पड़ा और मतदान समाप्ति के बाद 55.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 57 प्रतिशत रही, जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 53.2 प्रतिशत रहा. कुल तीन इवीएम मशीन में खराबी आने के कारण उसे बदलना पड़ा. सुबह से ही कुछा वार्डों में मतदान केन्द्रों पर लम्बी कतारें देखी गई, तो कुछ मतदान केन्द्रों पर 8 बजे के बाद ही सन्नाटा पसरा रहा. यद्यपि कुछ मतदान केन्द्रों पर राजनीतिक दिग्गज भी आपस में भिड़ गए जिसका नाजारा वार्ड नम्बर 7 में दिखा. जहां भाजपा विधायक संजय सरावगी और राजद के वरिष्ट नेता पूर्व महापौर ओम प्रकाश खेड़िया आपस में भिड़ गए. सनद रहे विधानसभा चुनाव में भी ये दोनों एक-दूसरे के विरूद्ध जोर आजमाइश कर चुके हैं. इस बार ओम प्रकाश खेड़िया की पत्नी वैजयंती खेड़िया चुनाव लड़ रही है. वहीं वार्ड न0. 29 और 48 में मतदान में गड़बड़ी को लेकर मारपीट की खबर है. दोनों जगहों पर उम्मीदवार ही आपस में भिड़ गए और उसके बाद खान चौक वहीं दरभंगा-बहेड़ी पथ के पंडासराय में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद रास्ता चालू हुआ. वैसे जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन प्रशासनिक आदेश टाँय-टाँय फिस्स दिखा. चार चक्का वाहन, बाइक और टेम्पो चलते दिखे. वैसे यह भी सच्चाई है कि आम दिनों के तहत टेम्पुओं का परिचालन नहीं होने से बाहर से आये यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. कई मतदाताओं ने जानकारी दी कि इस बार मतदान करने के लिए उन लोगों से पहचान पत्र की मांग नहीं की गई. वैसे यह भी सच्चाई है कि मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह कम देखा गया. जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रहा. कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है.

Share

Leave a Reply