
विद्युत स्पर्शाघात से मौत के बाद सड़क जाम, मतदान पर भी असर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : एक 20 वर्षीय युवक के बिजली की तार के चपेट में आ जाने से हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों ने वीआईपी सड़क को अललपट्टी चौक के पास एक घंटे से ज्यादा देर तक सड़क जाम कर दिया. जिससे यातायात प्रभावित हो गया. मालूम हो कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र रसुलपुर गांव का 20 वर्षीय युवक मो. रसीद को दरभंगा आने के क्रम में अललपट्टी चौक से पहले जर्जर व झुले हुए तार की वजह से उसे करंट लगा. लोग उसे अस्पताल ले ही जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई. जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है. उनका आरोप है कि पिछले 6 महीने से जर्जर तार को बदले जाने को लेकर बिजली विभाग से लेकर प्रशासन तक को आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक तार को नहीं बदला गया. मौके पर एएसपी दिलनवाज अहमद, एसडीओं डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने पहुंच कर परिवारिक लाभ व कबीर अंत्येष्टी का पैसा दिया तब जाकर जाम हटा. इसको लेकर नगर निगम चुनाव के मतदान पर भी वार्ड 34 व 27 में असर देखा गया.

