
पाँच दिवसीय संत कबीर दास समागम सह भंडारा का आयोजन। Voice of Darbhanga

जाले : प्रखण्ड क्षेत्र के चंदौना गाँव में राविवार से पाँच दिवसीय संत कबीर दास विचार संत समागम सह भंडारा का आयोजन प्रारम्भ हो गया. प्रथम चरण के संत समागम का भड़वारा के संत हदीनाम दास के संबोधन के साथ संत समागम प्रारम्भ हो गया जिसका समापन 24 मई को होगा. इस अवसर पर इस विधायक जीवेश कुमार, शिक्षाविद कबिश्वर ठाकुर, कौशल किशोर मिश्र, आयोजक रामयाद महतो उपस्थित थे. वही इस आयोजन में दो हजारो से अधिक श्रद्धालु समागम स्थल पर चिलचिलारी धुप व प्रचण्ड गर्मी के वावजूद समागम स्थल पर पहुच चुके थे, और का आने का शिलशिला जारी है.

