Home मुख्य पिकअप की ठोकर से बाइक सवार गंभीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 21, 2017

पिकअप की ठोकर से बाइक सवार गंभीर। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1495413925116

जाले : डीकेबीएम पथ (एस एच 75) में कमतौल थाना से उत्तर, लक्ष्मी ट्रेडर्स कमतौल के समीप रविवार की दोपहर बसैठा की ओर से आ रहे  कमतौल की ओर से जा रहे मोटरसाइकिल को इस कदर ठोकर मार दी. साथ ही बाइक सवार दोनों युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गये. बाइक चालक का दोनों पांव इस कदर जख्मी हुआ कि पांव की टूटी हड्डियां सड़क पर विखर गई. दुर्घटना में पिकअप-वैन भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. घटना घटित होते ही पिकअप वैन चालक वाहन को छोड़ फरार हो गया. देखते ही देखते आस-पास के लोगो की भीड़ जुटने लगी कि घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल थाना के अ0 नि0 जितेंद्र सिंह ने आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच कर सड़क पर  तड़पते जख्मी दोनों बाइक सवारों को इनके जख्मों की स्थिति की गंभीरता को देख थाना वाहन ने डीएमसीएच दरभंगा भेजवाया. अ0नि0 श्री सिंह ने बताया कि बाइक सवारों के जख्मो की स्थिति को देख दोनों युवकों की तलाशी नही ली गई. इस कारण फिलहाल जख्मी बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी.

Share

Leave a Reply