
ट्रेन से मिली अज्ञात युवक की लाश। Voice of Darbhanga

दरभंगा। दरभंगा जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि ट्रेन दिल्ली से दरभंगा पहुंची थी। इसी बीच जेनरल बोगी में शव होने को लेकर हल्ला हुआ। इसके बाद शव देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बावजूद, शव की पहचान नहीं हो पाई। हालांकि, मधुबनी के रहने वाले एक यात्री ने बताया कि इसके साथ दो व्यक्ति दिल्ली में चढ़ा था। लेकिन, बीच रास्ते में ही दोनों किसी स्टेशन पर उतर गया। इसकी मौत कैसे और कहां हुई है इस संबंध में उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। उनके अनुसार मृतक गेट के पास नीचे में सोया हुआ था इस कारण उस ओर किसी यात्री का ध्यान नहीं गया। कथक रंग का सर्ट व पैंट पहने मुस्लिम युवक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो पाती। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष एनके ¨सह ने बताया कि पहचान के लिए शव को 72 घंटा के लिए सुरक्षित रखा गया है। इधर, ट्रेन से शव मिलने को लेकर स्टेशन पर लोग तरह-तरह की बात कर रहे है।

