
तरौनी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर प्रखण्ड के बाबा नागार्जुन ग्राम तरौनी में इस बार 25 मई को तरौनी महोत्सव मनाने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही है। जगह जगह बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। लोगो में काफी उत्साह का माहौल इस तपती धूप में देखा जा रहा है। उनमें अपने अस्तित्व को स्थापित करने का मौका मिलने और कुछ कर दिखाने का जज्बा साफ़ देखा जा सकता है। अमीरी यादव जैसे युवा समाजसेवी नेता के नेतृत्व में युवकों द्वारा जगह जगह प्रचार प्रसार करते देखा गया। नागार्जुन सेवा समिति के संयोजक संतोष मिश्रा स्वयं भी इस कड़ी धूप में कार्यकर्त्ता की तरह बैनर पोस्टर लगाते दिखे। इस दौरान श्री मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को तरौनी के नागार्जुन प्रखण्ड स्थल विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में तरौनी के प्रवासी जगह जगह से जुटेंगे। सम्मेलन में प्रवासी तरौनी निवासी परिचय, प्रखण्ड परिचर्चा, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी होगा।

