Home मुख्य विश्वविद्यालय परिसर में शव मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 22, 2017

विश्वविद्यालय परिसर में शव मिलने से सनसनी। Voice of Darbhanga

IMG_20170522_222952

दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अन्तर्गत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नरगौना कैम्पस में पानी के एक गड्ढे से शव मिलने से सनसनी फैल गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले बच्चों ने दुर्गंध से शव को महसूस किया. तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई. शव किसी युवक प्रतीत होता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. इसे लेकर तरह तरह की बातें शुरू हो गयी है। शव किसका है और कहाँ से आया, यह चर्चा का विषय है। शव की हालत देख कर चार पाँच दिन पुराना होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। हलाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जाँच के बाद ही कुछ सामने आ सकता है।

Share

Leave a Reply