Home मुख्य मिथिलात्मक अध्यात्म मंच की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 22, 2017

मिथिलात्मक अध्यात्म मंच की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

IMG_20170522_113853

बेनीपुर: मिथिलात्मक अध्यात्म मंच द्वारा आकाशवाणी के सेवानिवृत पदाधिकारी सुरेंद्र झा की अध्यक्षता में नवादा गांव स्थित आनन्द आश्रम में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गंगा की निर्मलता और और अविरलता पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। हरिद्वार में खनन माफिया द्वारा अवैध उत्खनन रोकने की मांग को लेकर मातृसदन हरिद्वार के स्वामी आत्मबोधानन्द द्वारा गत 14 मई से किये जा रहे अनशन पर सरकार की चुप्पी पर गम्भीर चिंता प्रकट की गयी। और गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नवादा के पूर्व मुखिया रमानन्द झा, पूर्व जिप सदस्य विष्णु देव पासवान अमित मिश्रा,राम कुमार झा,बब्लू,रतिकान्त झा,डाॅ अरविन्द झा सहित बिभिन्न समाजिक संगठन एवं राजनीतिक दल के लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply