Home मुख्य सड़क हादसे में गाय की मौत, दो महिला सहित तीन गंभीर। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 22, 2017

सड़क हादसे में गाय की मौत, दो महिला सहित तीन गंभीर। Voice of Darbhanga

IMG_20170522_233200

बहेड़ी : दरभंगा-बहेड़ी पथ में सुबह 6 बजे एक कार अनियंत्रित होकर बगल के पेड़ से टकरा गई. जिसके कारण 56 वर्षीय सूर्या देवी और 25 वर्षीय आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं कार चालक अजय भगत भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा में एक गाय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. गंभीर को ईलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को बाधित कर प्रदर्शन किया. जिसके कारण घंटों सड़क पर यातायात बाधित रही. घटना बहेड़ी-दरभंगा मार्ग पर बघरा गांव में घटी है. स्थानीय लोगों की मुताबिक इस पथ पर तीन किलोमीटर के दायरे में लगातार हो रही दुर्घटना के कारण लोग इसे दुर्घटना जोन के रूप में मानने लगे है. पिछले तीन माह में घटित घटनाओं में 30 जनवरी, 10 फरवरी, 13 फरवरी, 16 अप्रैल, 15 फरवरी, 18 अप्रैल और आज 22 मई को दुर्घटनायें घटी है. जिसमें कई लोगों की जान चली गई है, तो कई लोग अपाहित हो गये हैं. मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी कहते हैं कि सड़क पर अतिक्रमण के अलावे निर्माण के समय अभियंताओं ने जो डीपीआर बनाया था वह त्रुटिपूर्ण है. जिसके कारण दुर्घटनायें हो रही है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि दुर्घटना में किसी एक भी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसे मुआवजा दिया जाय. अबतक बलिगांव की शोभा देवी, पघारी के भोला चौधरी, कमलपुर के मेघा पासवान, सनखेरहा के उपेन्द्र पासवान, खरारी के रामनरेश, जितवारपुर के विकास रजक की मौत यहां दुर्घटना में हो चुकी है.

Share

Leave a Reply