Home मुख्य अधिकार नही मिलने पर सामूहिक इस्तीफा देंगे वार्ड सदस्य : संघ। Voice of Darbhanga
मुख्य - May 22, 2017

अधिकार नही मिलने पर सामूहिक इस्तीफा देंगे वार्ड सदस्य : संघ। Voice of Darbhanga

IMG_20170523_001810दरभंगा: पंचायत-वार्ड सदस्य संघ ने विकास के मामले में मुखिया को पूरा अधिकार दिये जाने के माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के विरूद्ध अपील करेंगे. साथ ही अधिकार नहीं मिलने तक मुखिया कैबिनेट से अपने को अलग रखेंगे और सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप देंगे. जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मनी के मुताबिक आज बहादुरपुर के मनरेगा प्रांगण में पंचायत-वार्ड सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमोद कुमार साह ने की. जिलाध्यक्ष श्री मनी ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम 2006 के नियम का हवाला देकर माननीय उच्च न्यायालय ने मुखिया को यह अधिकार दिया है कि पंचायत में होने वाले सारे कार्य मुखिया के द्वारा ही किया जाना है. इस फैसले के विरूद्ध हमलोग अपील करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पंचायत के विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका कुछ नहीं है, तो हमलोग सामूहिक रूप से इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप देंगे. उन्होंने कहा कि उनके अधिकार वापस नहीं हुए तो वे लोग मुखिया कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे. संघ ने मांग की है कि सरकार अध्यादेश जारी कर पंचायत-वार्ड सदस्यों को विकास का जिम्मा दे. बैठक में रमण सिंह, अरूण दयाल पासवान, अरूण झा, आपदा खातुन, शाहजहां खातुन, गुड्डु कुमार सहनी आदि लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply