
चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा नगर निगम के वार्ड 48 के प्रत्याशी शिव कुमार प्रसाद और पीर मोहम्मद की गिरफ्तारी को लेकर लहेरियासराय-बहेड़ी पथ को पंडासराय के पास घंटों जाम कर दिया. बाद में वरीय पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद सड़क जाम हटाया गया. इस बीच लोगों ने टायर जलाकर और बांस बल्ले से सड़क को जाम कर दिया था, जिसकी वजह से दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही. ज्ञात हो कि रविवार को हुए नगर निगम चुनाव में ये दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आपस में ही भिड़ गये थे और इसको लेकर सड़क जाम भी किया था. इसके बाद प्रशासन ने दोनों प्रत्याशियों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया. इसी को लेकर दोनों के समर्थकों में आक्रोश देखा गया और इन लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

